एक सार्थक पहल: दर्शनीय हो गई है दीवार
Monday, 21 November 2016
एक सार्थक पहल: दर्शनीय हो गई है दीवार
शहरों की गंदगी साफ की जाये और साथ ही वहां कुछ कलात्मक और रचनात्मक हो जाये तो कैसा रहेगा? है न मजे की बात चलिये आप लोगों के साथ एक ऐसी ही बात को बांटता हूं। अगर आप भी ऐसा कुछ सार्थक करें तो कैसा हो.......
बड़वानी। जिले में प्रारंभ आई क्लीन बड़वानी अभियान के तहत रविवार को भी महिलाओं के दल ने जेल रोड की दीवार पर माण्डना कार्य किया । इसके तहत लगभग २० महिलाओं ने इस मार्ग की शेष रही दीवार पर भी सुन्दर-सुन्दर पेटिंग की । इस पेटिंग के तहत महिलाओं ने लगभग आधा किलोमीटर लम्बी इस दीवार पर जेल विभाग द्वारा करवाये गये गेरूआ रंग के उपर सफेद संग से सुन्दर-सुन्दर माण्डना कार्य किया है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर बड़वानी श्री तेजस्वी एस नायक ने लगभग १ माह पूर्व जिला मुख्यालय पर आई क्लीन बड़वानी अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान के तहत शहर के किसी भी दीवार को जहां गेरुएं रंग से रंगा जाता है वही इस दीवार पर शहर की कोई भी महिला-पुरूष, युवक-युवतियॉ, बच्चे रविवार को सुपह ९ से ११ बजे तक अपनी पसंद की पेटिंग कर सकते है। इस कार्य के पूर्व उस स्थान को साफ-सुथरा भी बनाया जाता है। जिससे दुबारा कोई इस स्थान को कचरा फैक कर या अन्य प्रकार से गंदा न करने पाये और वह स्थान ऑखो को अच्छा दिखाई दे, इसके कारण इस अभियान का नाम आई क्लीन बड़वानी दिया गया है।
Subscribe to:
Posts (Atom)








